फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सीएम ने सोशल मीडिया पर वायरल खबरों का किया खंडन, कहा- बेरोकटोक जारी रहेगा कुंभ मेला

Wed, 14 Apr 2021 11:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • मुख्य सचिव ने कहा, केंद्र सरकार से कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले
विज्ञापन
सीएम तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में कुंभ मेला बेरोकटोक जारी रहेगा। कोरोना संक्रमितों के बढ़ते मामलों के बीच सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हुईं कि मुख्यमंत्री ने संतों से कुंभ मेला समय से पहले समाप्त करने में सहयोग मांगा है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ऐसी खबरों का खंडन किया है और इन्हें कोरी अफवाह करार दिया है। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कहा कि कुंभ मेले का आयोजन समय से पहले रद्द करने के संबंध में केंद्र सरकार से कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं।

विज्ञापन


महाकुंभ 2021: साढ़े 13 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, श्रद्धा के सैलाब में नहीं दिखा कोरोना का भय, तस्वीरें... 

देश के अन्य राज्यों की तरह प्रदेश में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। हरिद्वार जिले में हो रहे कुंभ मेले में बड़ी संख्या में जुट रही भीड़ को लेकर भी तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं। इन सवालों के बीच बुधवार को सोशल मीडिया पर यह सूचना वायरल होने लगी कि प्रदेश सरकार आधिकारिक रूप से कुंभ मेला समाप्त कर सकती है। दरअसल, कुंभ मेले में तीन प्रमुख शाही स्नान संपन्न हो चुके हैं। इस माह के आखिरी हफ्ते में 27 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा का शाही स्नान रह गया है। बुधवार को हुए शाही स्नान में पिछले शाही से स्नान से काफी कम भीड़ जुटी। अब सरकार के सामने बस आखिरी शाही स्नान को संपन्न कराने की चुनौती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकुंभ: सोने-चांदी के सिंहासनों पर बैठ शाही स्नान के लिए निकले संत, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा, तस्वीरें... 

कुंभ मेला स्थगित करना या समाप्त करने जैसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। केंद्र सरकार से भी ऐसे कोई दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।
- ओम प्रकाश, मुख्य सचिव

यह कोरी अफवाह है। मुख्यमंत्री ने साधु संतों से ऐसी कोई अपील नहीं की। कुंभ मेले में तीन शाही स्नान सफलतापूर्वक संपन्न कराए जा चुके हैं, आखिरी शाही स्नान भी इसी प्रकार संपन्न कराया जाएगा।
- मुख्यमंत्री कार्यालय 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें