फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: चंडी देवी मंदिर परिसर के पास हुआ भूस्खलन, दुकानें कराई गई खाली, श्रद्धालुओं की आवाजाही पर लगी रोक

Wed, 23 Aug 2023 01:12 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

प्रदेश में भारी बारिश के चलते नुकसान की तस्वीरें सामने आ रही हैं। हरिद्वार में चंडी देवी मंदिर परिसर के पास भूस्खलन से कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस-प्रशासन की टीम ने यहां श्रद्धालुओं की आवाजाही पर भी रोक लग दी है।
विज्ञापन
चंडीदेवी देवी मंदिर परिसर के पास हुआ भूस्खलन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीदेवी देवी मंदिर परिसर के पास भूस्खलन होने से यहां दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस विभाग व राजस्व वन  विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अन्य दुकानों को खाली कराए जाने के साथ ही परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही को भी बंद करा दिया गया है। 

विज्ञापन


वहीं हरिद्वार में ही मोहल्ला पाठक वाड़ा के गेट पर भारी बारिश के चलते पुरानी हवेली भरभराकर गिर गई। कई राहगीर बच गए। जबकि कई बिजली के पोल भी टूट गए। नगर निगम के अधिकारियों ने यहां का दौरा किया। स्थानीय लोगों ने मकान मालिक पर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। कहा कि कई बार कहने के बाद भी हवेली की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: सीएम धामी लिया बारिश से उपजे हालातों का जायजा, कहा- आपदा प्रभावितों के लिए आएगी नई योजना
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर चंडी देवी मंदिर परिसर में एहतियातन रोपवे और पैदल मार्ग भी बंद कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन सारे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर फिलहाल मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया है, जो श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे उन्हें वापस भेजा गया है।

मंदिर मार्ग पर भी पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें