फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश में आपदा से यूजी में अब ऑफलाइन दाखिले, आदेश जारी, जानें कब तक ले सकते हैं दाखिला

Wed, 23 Aug 2023 11:14 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

समर्थ पोर्टल के माध्यम से दाखिला न ले पाने वाले छात्र अब अपने पसंदीदा कॉलेज में ऑफलाइन दाखिला ले सकते हैं। इनकी पूरी दाखिला प्रक्रिया कॉलेज के स्तर से मेरिट आदि के माध्यम से होगी। कॉलेज में ही पंजीकरण होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में समर्थ पोर्टल या सीयूईटी की वजह से दाखिला न ले पाने वाले छात्रों को सरकार ने राहत दी है। आपदा की वजह से उच्च शिक्षा निदेशालय ने राज्य विश्वविद्यालयों व उनके संबद्ध कॉलेजों में दाखिले की अंतिम तिथि 26 अगस्त तक बढ़ा दी है।

निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. सीडी सूंठा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, समर्थ पोर्टल के माध्यम से दाखिला न ले पाने वाले छात्र अब अपने पसंदीदा कॉलेज में ऑफलाइन दाखिला ले सकते हैं। इनकी पूरी दाखिला प्रक्रिया कॉलेज के स्तर से मेरिट आदि के माध्यम से होगी। कॉलेज में ही पंजीकरण होगा।

90 हजार छात्रों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराएं

विज्ञापन

प्रो. सूंठा के आदेश के मुताबिक, जो छात्र आपदा या अन्य वजह से दाखिलों से वंचित रह गए हैं, वे 26 अगस्त तक छात्र दाखिला ले सकते हैं। राज्य सरकार ने इस साल अल्मोड़ा विवि, कुमाऊं विवि व श्रीदेव सुमन विवि और इनके संबद्ध कॉलेजों में समर्थ पोर्टल के माध्यम से दाखिले किए। इसके तहत करीब 90 हजार छात्रों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराएं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: छह सितंबर से हो सकता है विस का मानसून सत्र, 24 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक में होगा निर्णय

इसके बाद कई बार समर्थ पोर्टल से पंजीकरण की तिथि बढ़ाई गई थी। अब सरकार पीजी के दाखिले भी समर्थ पोर्टल के माध्यम से शुरू करने जा रही है। इसके लिए राज्य विश्वविद्यालयों में यूजी अंतिम वर्ष का रिजल्ट जारी होने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें