330 देशों की बर्ड डाक टिकट की प्रर्दशनी
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
देश के डाक टिकटों की विकास यात्रा भी बेहद दिलचस्प है। देश में पहला डाक टिकट कब जारी हुआ और उसे किसने जारी किया। इसके बारे में जानकारी डाक विभाग की ओर से कुंभ मेले में लगाई जाने वाली प्रदर्शनी में मिलेगी। विभाग कुंभ के दौरान टिकटों की प्रदर्शनी लगाएगा।
शुरूआत से लेकर आज तक के जारी किए गए टिकटों की प्रदर्शनी
दुर्लभ डाक टिकटों को देखना हो तो आप इस बार कुंभ मेले में आइए। कुंभ मेले के अवसर पर डाक विभाग अपने शुरूआत से लेकर आज तक के जारी किए गए टिकटों की प्रदर्शनी लगने जा रहा है। प्रदर्शनी के दौरान यदि आपको कोई टिकट पसंद आ जाता है तो उसे आप खरीद भी सकते हैं। इसके लिए कीमत निर्धारित की जाएगी।
यात्रियों के लिए रहेगा यह एक अच्छा अनुभव
इस प्रदर्शनी में देशभर के टिकट संग्राहक (फिलाटेलिस्ट) भी हिस्सा लेंगे। इसकी तैयारी डाक विभाग ने पूरी कर ली है। कुंभ मेला में आने वाले यात्रियों के लिए यह एक अच्छा अनुभव रहेगा। प्रदर्शनी के दौरान श्रद्घालुओं को डाक विभाग के बारे में जानने का मौका मिलेगा।
मिलेगा देश की संस्कृति जानने का मौका
कुंभ में लगाई जा रही प्रदर्शनी में पुराने डाक टिकटों पर उस समय की संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। जिस समय डाक टिकट जारी हुआ उस समय रहन-सहन कैसा था। यह भी डाक टिकट पर दिखाई देगा।
पुराने डाक टिकटों का संग्रह करने वाले भी हिस्सा ले सकते हैं
कुंभ मेले में डाक विभाग की ओर से जारी डाक टिकटों की प्रदर्शनी लगाए जाएगी। इसमें पुराने डाक टिकटों का संग्रह करने वाले भी हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए मेला अधिकारियों से बात हो गई है।
-
एपी चमोला, प्रवर डाक अधीक्षक, देहरादून मंडल