फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bird Flu in Uttarakhand : बर्ड फ्लू की आशंका, देहरादून में पांच कौवों की मौत

Sat, 30 Jan 2021 12:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
शुक्रवार को पांच और कौवों की मौत - फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन

बर्ड फ्लू की आशंका के बीच शुक्रवार को पांच और कौवों की मौत हो गई। वन विभाग व पशुपालन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, मृत कौवों को राजधानी के विभिन्न इलाकों में पाया गया। 

विज्ञापन


फिलहाल सभी मृत कौवों को अधिकारियों के निर्देश पर दफना दिया गया है। इस दौरान पक्षियों की मौत का आंकड़ा तेजी गिरने के साथ ही वन विभाग व पशुपालन विभाग अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसबी पांडे ने बताया कि बर्ड फ्लू का असर लगभग खत्म हो चुका है।

शुरुआती दौर में बीमारी की गिरफ्त में आकर कई कौवों की मौत हो गई थी, लेकिन अब कौवों की मौतों का आंकड़ा बेहद कम हो गया है। बताया कि पोल्ट्री फॉर्म में बीमारी फैलने न पाए इसे लेकर विभागीय स्तर पर सारे एहतियाती कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन


आसन कंजरवेशन रिजर्व में आज होगी विदेशी परिंदों की गणना 

देश के पहले वेटलैंड आसन कंजरवेशन रिजर्व में आज विदेशी परिंदों की गणना की जाएगी। इस साल बर्ड फ्लू के डर के चलते पांच दिन की देरी के साथ ये गणना की जा रही है। बीते वर्ष 25 जनवरी को ये गणना की गई थी।  पक्षियों की गणना के लिए वन विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इस गणना कार्य के लिए अलग-अलग टोलियों का गठन किया गया है जो आसन बैराज झील के साथ ही आसपास के जंगल क्षेत्र में भी पक्षियों की गणना करेंगी। बीते वर्ष झील में 50 प्रजातियों के 4466 परिंदों ने अपनी दस्तक दी थी। ऐसे में इस साल विभाग को उम्मीद है कि पक्षियों की प्रजातियों की संख्या में इजाफा हो सकता है। 

वन दरोगा प्रदीप सक्सेना ने बताया कि फरवरी माह का दूसरा पखवाड़े परिंदों की गणना के लिए खासा मुफीद होता है। विभागीय अधिकारियों की अनुमति मिलने के बाद आज परिंदों की गणना की जाएगी। इस गणना में विभागीय अधिकारियों के साथ पक्षियों के संरक्षण के लिए कार्य करने वाले एनजीओ के सदस्य भी प्रतिभाग करेंगे। यह गणना सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक की जाएगी। बताया कि इस गणना का इस्तेमल झील में आने वाले परिंदों के स्वभा, व्यवहार को समझने में किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें