फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार महाकुंभ 2021 : प्रतीकात्मक रूप से हरकी पैड़ी पर कुंभ स्नान के बाद देव डोलियों ने किया धाम को प्रस्थान

Sun, 25 Apr 2021 10:03 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने संयोजक मंडल के पदाधिकारियों के साथ स्वागत किया
विज्ञापन
देव डोलियों ने प्रतीकात्मक रूप से कुंभ स्नान किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचीं अलौकिक देव डोलियां प्रेमनगर आश्रम से सीसीआर होते हुए पुलिस की घुड़सवार टुकड़ी और ढोल दमाऊं की मधुर धुनों के बीच शोभायात्रा के रूप में हरकी पैड़ी पहुंचीं।

विज्ञापन


हरिद्वार महाकुंभ 2021 : चैत्र पूर्णिमा पर अखाड़ों के साथ स्नान के लिए नहीं जाएंगे आम लोग 

श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभा यात्रा समिति के पदाधिकारियों ने यहां पवित्र ब्रह्मकुंड में देव डोलियों को गंगा स्नान कराया। अधिकारियों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर देव डोलियों का स्वागत किया। कुंभ स्नान और स्वागत कार्यक्रम के बाद देव डोलियां अपने धाम को प्रस्थान कर गईं।
विज्ञापन


हरिद्वार कुंभ 2021 : 300 वर्ष के भक्तिकाल में दक्षिण से फैली बैरागी संतई की सरसधार

रविवार सुबह देव डोलियों के हरकी पैड़ी पर पहुंचने पर समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह गांववासी, हरिद्वार संयोजक महंत अनिल गिरि, सहसंयोजक मुकेश जोशी की मौजूदगी में विधि-विधान से पूजा की गई। इसके बाद बदरी विशाल, सुरकंडा देवी, मां धारी देवी, घड़ियाल देवता आदि के जयकारे के बीच देव डोलियों को भक्तों और समिति के पदाधिकारियों ने गंगा स्नान कराया।

श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा ने देव डोलियों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद देव डोलियां सीसीआर होते हुए पुलिस संचार बेस कैंप पहुंचीं। यहां मेला पुलिस-प्रशासन की ओर से भव्य स्वागत किया गया। मेला अधिकारी दीपक रावत, एसएसपी कुंभ जन्मेजय खंडूड़ी, महामंडलेश्वर वीरेंद्रानंद ने देव डोलियों का माल्यार्पण और पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मेला अधिकारी दीपक रावत ने कहा कि पूर्व में हमारी इस कार्यक्रम को वृहद रूप से करने की योजना थी। इसके तहत, करीब 250 देव डोलियों को प्रतिभाग करना था, लेकिन बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते प्रतीकात्मक रूप से कम देव डोलियों के स्नान की व्यवस्था कराई गई। उन्होंने आयोजन से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में जब महामारी से उबर जाएंगे तो इस कार्यक्रम को भव्य और दिव्य रूप से कराएंगे। इसमें वह खुद किसी न किसी रूप में सहभागिता करेंगे और हर सहयोग प्रदान करेंगे।

विज्ञापन

विश्व में देव डोलियों की पताका फहराने की जरूरत

महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद ने कहा कि भारत की धार्मिक विरासत बहुत समृद्ध और विश्वव्यापी है। इन परंपराओं को और मजबूती देकर पूरे विश्व में देव डोलियों की पताका फहराने की जरूरत है। आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं झालीमाली देवी आश्रम, क्यूकालेश्वर पौड़ी गढ़वाल के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत गांववासी ने कहा कि देव डोलियों के शाही स्नान की परंपरा सनातन धर्म का प्रतीक है।

इसे लोक संस्कृति और धार्मिक आस्था को आगे बढ़ाने के लिए आयोजित किया जाता है। कोविड महामारी के चलते प्रतीकात्मक रूप से शाही स्नान के लिए देव डोलियां हरिद्वार आई हैं। भविष्य में कोविड की मुक्ति के बाद इसे और भव्य रूप प्रदान किया जाएगा। उन्होंने आयोजन में सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, आईजी कुंभ संजय गुंज्याल आदि की सराहना की। इस दौरान जागर का भी आयोजन किया गया। 

ये रहे मौजूद

उप मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती, पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश देवली, सेक्टर मजिस्ट्रेट योगेश सिंह मेहरा, संस्थापक विद्यादत्त रतूड़ी, मनोज रसिक, वंशीधर पोखरियाल, रमेश पैंयूली, ज्योति सिंह सजवाण, संजय शास्त्री, स्वामी प्रकाशानंद, द्वारिका बिष्ट, आशुतोष गिरि, मुकेश कोठियाल, देवेंद्र दत्त कोठियाल, आदेश गिरि, भगवान सिंह रांगड़, डीएल गुसाईं, सुरवीर सिंह मटुड़ा आदि। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें