फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार कुंभ 2021: शाही स्नान पर सभी ट्रेन आएंगी हरिद्वार, अन्य स्टेशनों पर नहीं हैं इंतजाम

Mon, 05 Apr 2021 02:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

महाकुंभ मेले के शाही स्नान पर सभी ट्रेन हरिद्वार ही आएंगी। किसी भी ट्रेन को ज्वालापुर  लक्सर या रुड़की स्टेशन पर नहीं रोका जाएगा।
विज्ञापन
 शाही स्नान पर सभी ट्रेन हरिद्वार ही आएंगी - फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ मेले के शाही स्नान पर सभी ट्रेन हरिद्वार ही आएंगी। किसी भी ट्रेन को ज्वालापुर, लक्सर या रुड़की स्टेशन पर नहीं रोका जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार को  हरिद्वार पहुंचे उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के डीआरएम तरुण प्रकाश ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि शाही स्नान पर सभी ट्रेन हरिद्वार आएंगी, किसी भी ट्रेन को ज्वालापुर, लक्सर या रुड़की स्टेशन पर नहीं रोका जाएगा।

महाकुंभ 2021: एक मंच पर आए आएसएस और कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता, यातायात संभालने में करेंगे मदद
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे पास अन्य स्टेशनों पर भीड़ मैनेजमेंट के इंतजाम नहीं हैं, जिसके चलते सभी ट्रेनों को हरिद्वार ही भेजा जाएगा। हालांकि कुछ ट्रेनों को ज्वालापुर रोका जाएगा, ताकि यात्री को आसपास के घाट पर स्नान करना है तो वह  वहां उतर सकता है।
 

विज्ञापन

अधिकारियों ने शाही स्नान को लेकर जवानों की ब्रीफिंग की थी

इससे पहले कहा गया था कि महाकुंभ मेले के शाही स्नान पर ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ने पर श्रद्धालुओं को हरिद्वार रेलवे स्टेशन से पहले ही ज्वालापुर, रुड़की और लक्सर रेलवे स्टेशनों पर उतारा जाएगा। यहां से सभी को शटल बसों से हरिद्वार लाया जाएगा। जबकि वापस जाने वाले यात्रियों को हरिद्वार रेलवे स्टेशन से ही ट्रेनों में चढ़ाया जाएगा। 

रेलवे स्टेशन पर बने एन्क्लोजरों में जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों ने 12 व 14 अप्रैल को होने वाले स्नान को लेकर जवानों की ब्रीफिंग की थी। एसपी जीआरपी मंजूनाथ टीसी ने और एएसपी जीआरपी मनोज कत्याल ने कहा कि नई योजना तैयार की गई है। इसके तहत श्रद्धालुओं को ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर उतारा जाएगा। यहां से शटल बस के माध्यम से उन्हें घाटों पर भेजा जाएगा।

यदि ज्वालापुर स्टेेशन पूरी तरह से भर जाता है तो ट्रेनों को लक्सर व रुड़की स्टेशनों पर रोका जाएगा। यहां से भी यात्रियों को हरिद्वार शटल बसों के माध्यम से लाया जाएगा। उन्होंने बताया था कि रुड़की व लक्सर से आने वाले यात्रियों को जगजीतपुर में स्नान के लिए लाया जाएगा। यदि स्नान के दौरान भीड़ नहीं होगी तो श्रद्धालुओं को हरकी पैड़ी के आसपास के घाटों पर लाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें