फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार कुंभ 2021ः हेली राइड सेवा से होंगे महाकुंभ के दर्शन, प्रदेश सरकार से मिली हरी झंडी

Sun, 07 Mar 2021 11:08 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal मनोज राणा, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
आसानी से महाकुंभ के दर्शन होंगे - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं को अब एक  से 30 अप्रैल तक आसानी से महाकुंभ के दर्शन होंगे। यह दर्शन आपको वीडियो के माध्यम से नहीं, बल्कि हवाई सेवा के माध्यम से होंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें... हरिद्वार कुंभ 2021: महाशिवरात्रि के शाही स्नान पर अलग रहेंगी पुलिस व्यवस्थाएं, तैयारियां शुरू

मेरठ की प्रभु हेली सेवा कंपनी, महाकुंभ में श्रद्धालुओं को होली राइड की सेवा दर्शन कराएगी। अगर आप भी महाकुंभ के दर्शन करने के अभिलाषी हों तो इस सेवा का आनंद ले सकते हैं। 
विज्ञापन


जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में अपनी सेवा दे रहे प्रभु हेली सेवा के डायरेक्टर मोहित ठाकुर और महिमा सिंह ठाकुर ने बताया कि महाकुंभ में इस बार प्रभु हेली सेवा की ओर से होली राइड सेवा दी जा रही है।

श्रद्धालु श्यामपुर कांगड़ी हेलीपैड से महाकुंभ क्षेत्र के आसानी से दर्शन कर सकेंगे। कहा प्रदेश सरकार की ओर से इस सेवा के लिए उन्हें हरी झंडी मिल गई है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार ही इस सेवा का शुभारंभ होगा। 

होली राइड सेवा का यह होगा किराया

महिमा सिंह ठाकुर ने बताया कि होली राइड सेवा में एक पर्यटक का चार हजार 162 रुपये शुल्क रखा गया है। एक हेली में एक बार में केवल पांच यात्री ही सेवा का आनंद ले सकते हैं। करीब 10 से 15 मिनट की सेवा में श्रद्धालु आसानी से महाकुंभ के दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन

जूना अखाड़े में शुरू हुई पहले शाही स्नान की तैयारी

श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े में 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर होने वाले पहले शाही स्नान की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेला अधिकारी दीपक रावत ने शनिवार को जूना, पंच अग्नि और आह्वान अखाड़े की छावनियों का निरीक्षण किया। उन्होंने संतों के साथ चर्चा करने के बाद अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

हरिद्वार महाकुंभ के तहत कुंभनगरी में पेशवाइओं का दौर शुरू हो चुका है। श्री पंचदशनाम जूना और पंचायती अखाड़ा श्री निंरजनी समेत सहयोगी अखाड़ों की पेशवाई निकल चुकी है। अब इन अखाड़ों में पहले शाही स्नान की तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को मेला अधिकारी दीपक रावत और अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह जूना अखाड़ा पहुंचे। उन्होंने अखाड़े की चारों मणियों की छावनी का निरीक्षण किया।

साथ ही अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि, सचिव श्रीमहंत मोहन भारती, श्रीमहंत महेश पुरी से कार्य प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने श्री पंच अग्नि और आह्वान अखाड़े की छावनियों का भी दौरा किया। मेला अधिकारी ने अग्नि अखाड़े के राष्ट्रीय सभापति ब्रह्मचारी मुक्तानंद बापू, सचिव श्रीमहंत संपूर्णानंद ब्रह्मचारी और आह्वान अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत सत्या गिरि से चर्चा की।

संतों ने छावनियों में तत्काल मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। मेला अधिकारी ने अधिकारियों को छावनियों में समतलीकरण, सफाई, शौचालय और बिजली व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें