फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: कपड़े बदल रही महिलाओं को झांक रहा था मनचला, भीड़ ने पीटा, जब तक पुलिस पहुंची, आरोपी भाग गया

Tue, 21 Jul 2026 03:00 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।

सार

हरिद्वार के हरकी पैड़ी क्षेत्र में महिलाओं की निजता से जुड़ा मामला सामने आने के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।  कपड़े बदल रही महिलाओं को एक मनचला झांक रहा था और वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर पीटा, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन
हरिद्वार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरकी पैड़ी के पास कपड़े बदल रही महिलाओं को झांकते एक अधेड़ व्यक्ति को यात्रियों और स्थानीय लोगों की भीड़ ने जमकर पीटा। आरोप है कि यह व्यक्ति महिलाओं का वीडियो भी बना रहा था, जिसके बाद मौके पर जमकर बवाल हुआ। स्थानीय पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी। बवाल करीब आधे घंटे चला, इसके बाद पहुंची पुलिस केवल आरोपी को तलाशने के दावे करती फिर रही है। हालत यह है कि यह सारी घटना न केवल स्थानीय कारोबारियों के सामने हुआ बल्कि इसकी वीडियो बनाकर आम श्रद्धालुओं ने भी सोशल साइट पर अपलोड कर दिया है।

विज्ञापन


अब सवाल यह है कि आगामी कांवड़ और कुंभ को लेकर पुलिस प्रशासन कितना संजीदा है। बता दें कि सोमवार की देर रात हुई घटना में जो वीडियो सामने आया है इसमें हरकी पैड़ी के पास बने वस्त्र बदलने वाले कक्ष के भीतर का है। महिलाओं ने जब व्यक्ति को झांकते हुए देखा तो शोर मचाया। इसके बाद वहां मौजूद यात्रियों और स्थानीय कारोबारियों ने आरोपी को पकड़ लिया। भीड़ ने अधेड़ व्यक्ति की जमकर पिटाई की। स्थानीय कारोबारियों ने भी इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि हरकी पैड़ी समेत समूचा क्षेत्र नशेड़ियों और भिखारियों का अड्डा बनता जा रहा है। उन्होंने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए ऐसी घटना की निंदा की है। हालांकि इसमें श्री गंगा सभा के किसी पदाधिकारी का कोई बयान नहीं आया है। वहीं ऐसे तत्वों के कारण धार्मिक स्थल की छवि खराब होते देख कारोबारियों ने कड़े सवाल उठाए हैं।

ये भी पढ़ें...Haridwar: पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, जंगल में दफनाए शव, पुलिस ने निकाले बाहर

पुलिस की भूमिका पर सवाल

घटना के बाद हरकी पैड़ी पुलिस चौकी पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि पुलिस को घटना की जानकारी देर से मिली। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी फरार हो चुका था। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जानी चाहिए। पुलिस को इस मामले में त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने बीते दिनों महिला के साथ मारपीट और एक नशेड़ी युवक के नदी में जान देने की कोशिश के बाद तैराकों से मारपीट की घटना की भी निंदा की है। उन्होंने मुकामी पुलिस चौकी की सक्रियता को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें