फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, तीस जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

Tue, 21 Jul 2026 02:50 PM IST
Renu Saklani चंद्रमोहन कोठियाल, जौलीग्रांट (देहरादून)

सार

 कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार की गई हैं। हरिद्वार क्षेत्र में कांगड़ा घाट के पूर्वी और पश्चिमी तट, प्रेमनगर आश्रम घाट, बैरागी कैंप जैसे महत्वपूर्ण घाट में टीमों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
कांवड़ मेले की तैयारियों के लिए बैठक लेते कमांडेंट - फोटो : एसडीआरएफ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में स्नान के दौरान महत्वपूर्ण घाटों पर एसडीआरएफ की करीब आठ टीमें आधुनिक उपकरणों के साथ तैनात रहेंगी। एक टीम में करीब आठ जवान मौजूद रहेंगे। एसडीआरएफ मुख्यालय में मेला अवधि के लिए विस्तृत सुरक्षा और रेस्क्यू कार्ययोजना तैयार की गई है।

विज्ञापन


रेस्क्यू टीमों, आवश्यक संसाधनों और आधुनिक उपकरणों को परखने के बाद टीमों को तैनाती स्थलों के लिए पूरी तरह तैयार रखा गया है। हरिद्वार क्षेत्र में कांगड़ा घाट के पूर्वी और पश्चिमी तट, प्रेमनगर आश्रम घाट, बैरागी कैंप जैसे महत्वपूर्ण घाट में टीमों को तैनात किया जाएगा।

वहीं ऋषिकेश क्षेत्र में नाव घाट पर विशेष वाटर रेस्क्यू टीम, ढालवाला में एक डीप डाइविंग रिजर्व टीम तैनात रहेगी। जिसे जरूरत पड़ने पर तुरंत किसी भी स्थान पर रवाना किया जा सकेगा। नीलकंठ महादेव क्षेत्र में संभावित दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, दुर्गम क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के लिए विशेष सर्च एंड रेस्क्यू (एसएआर) टीम तैनात की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: ऐसा दरबार जहां पूजा के बाद ही चलाया जाता है नया वाहन, चुनरी बांधकर लेते हैं सुरक्षा का आशीर्वाद
विज्ञापन


रेस्क्यू टीमों के पास मोटरबोट, इन्फ्लेटेबल रेस्क्यू बोट, डीप डाइविंग सेट, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय, थ्रो बैग, रेस्क्यू रोप, स्ट्रेचर, प्राथमिक उपचार किट, सर्च लाइट, वायरलेस संचार उपकरण, सैटेलाइट फोन और अन्य आवश्यक आपदा राहत संसाधन उपलब्ध रहेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें