फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: 32 करोड़ से होगा हरकी पैड़ी का कायाकल्प, मेगा प्रोजेक्ट का केंद्रीय मंत्री करेंगे विधिवत शिलान्यास 

Wed, 17 Jun 2020 11:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • गंगा सभा के पदाधिकारियों ने पूजा अर्चना के साथ कार्यों को करवाया शुरू 
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की ओर से दिए गए 32 करोड़ से हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों का कायाकल्प किया जाएगा। बुधवार को गंगा सभा के पदाधिकारियों ने पूजा अर्चना के साथ कार्यों को शुरू करवाया। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह को गंगा पूजन के बाद गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा और महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने कार्यों का शुभारंभ करवाया। उन्होंने बताया कि 32 करोड़ से महिला घाट, सुभाष घाट, मालवीय घाट की सीढ़ियों पर पत्थर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नई रेलिंग लगेगी, सोलर लाइट लगाने के साथ ही हरकी पौड़ी की तरफ आने वाले सभी रास्तों पर भव्य गेट बनाए जाएंगे। 

उन्होंने बताया कि गंगा आरती को और भव्य रूप देने के लिए दो बड़े टीवी स्क्रीन लगाए जाने हैं।  रोडीबेलवाला क्षेत्र में एक  पार्क बनाया जाएगा। इस मौके पर गंगा सभा के सभापति कृष्ण कुमार ठेकेदार, सचिव नितिन गौतम, सिद्धार्थ चक्रपाणि, गोपाल प्रधान, अवधेश कौशिक, शैलेश गौतम, देवेंद्र कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री करेंगे विधिवत शिलान्यास
सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के प्रयास से यह मेगा प्रोजेक्ट हासिल किया गया है। सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि और ओएसडी अजय बिष्ट ने बताया कि जल्दी ही इसका कार्य का विधिवत शिलान्यास केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें