फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: राजाजी पार्क में अवैध निर्माण रोकने गए कर्मचारियों पर हमला, आठ नामजद समेत 12 के खिलाफ मुकदमा   

Wed, 17 Jun 2020 11:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • वन सीओ की तहरीर पर क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में अवैध निर्माण कार्य रोकने गई वन विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें महिला कर्मचारी समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर फरार हो गए। वन क्षेत्राधिकारी की तहरीर पर क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस ने वन गुर्जर गुलाम मुस्तफा समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि बुधवार को वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में कुछ लोग अवैध निर्माण कर रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी रामगढ़ रेंज आन सिंह कांदली टीम के साथ निर्माण कार्य रोकने के लिए मौके पर पहुंचे।


आरोप है गुलाम मुस्तफा ने अपने परिवार और 10-12 अन्य साथियों के साथ मिलकर वनकर्मियों के साथ हाथापाई कर दी। देखते ही देखते आरोपी लाठी-डंडे लेकर खड़े हो गए। गाली-गलौज करते हुए हमलावरों ने जान से मारने की नियत से टीम पर पत्थर, लाठी-डंडों आदि से हमला कर दिया। इसमें कर्मचारी सीमा पैनली, प्रभु दयाल नौटियाल ,परशुराम और मदन सिंह के सिर आदि में काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


सीओ सदर अनुज कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। घायल कर्मचारियों को अस्पताल पहुंचाया गया। उसके बाद वन क्षेत्राधिकारी आन सिंह कांदली की तहरीर पर आरोपी गुलाम मुस्तफा और उसके साथियों के खिलाफ जानलेवा हमले, सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इनमें आठ नामजद हैं। जबकि चार को अज्ञात में दर्शाया गया है। एसपी ने बताया कि थाना प्रभारी नरोत्तम बिष्ट की अगुवाई में हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें