फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपाल सैनी निलंबित, लगे गंभीर आरोप

Thu, 06 Aug 2020 07:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा के कार्यालय में किया गया संबद्ध
विज्ञापन
sad - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराख्रंड में हरिद्वार जिले के जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा ब्रह्मपाल सिंह सैनी को शासन ने गंभीर आरोपों के चलते निलंबित कर दिया है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबन के दौरान वह निदेशक माध्यमिक शिक्षा के कार्यालय में संबद्ध रहेंगे।

विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा हरिद्वार ब्रह्मपाल सैनी पर कई गंभीर आरोप हैं। वह अपने गृह जनपद में तैनात हैं, इस दौरान उनपर कई तरह की अनियमितताओं के आरोप हैं। आरोप है कि कुछ स्कूलों को गलत मान्यता दी गई है।

वहीं एक शिक्षक को गलत सत्रांत लाभ देने का भी आरोप है। शासन की ओर से बुधवार को उन्हें आरोप पत्र दिए जाने के बाद बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया गया। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि हाईकोर्ट नैनीताल में दाखिल जनहित याचिका पदम कुमार बनाम उत्तराखंड राज्य व अन्य में 30 जुलाई 2020 को पारित आदेश के क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी को पांच अगस्त 2020 को आरोप पत्र दिया गया था।
विज्ञापन


आरोप गंभीर प्रकृति के हैं, जिसे देखते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा हरिद्वार पर पहले भी कई तरह के गंभीर आरोप लगते रहे हैं। यही वजह है कि पूर्व में उनका जिले से बाहर तबादला किया गया था। लेकिन बाद में उन्हें फिर से हरिद्वार जिले में तैनाती मिल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें