फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: हिंदू राष्ट्र निर्माण के बिंदुओं पर काशी में चर्चा, धर्मसंसद करेगी छह से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन

Mon, 21 Feb 2022 01:16 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

स्वामी आनंद स्वरूप ने बताया कि बैठक में हिंदू राष्ट्र निर्माण का संविधान, हिंदू राष्ट्र निर्माण निधि की स्थापना, सर्व पंथ सम्मेलन, हिंदू राष्ट्र निर्माण अश्वमेध महायज्ञ, हिंदू राष्ट्र निर्माण अश्वमेध महायज्ञ रथ यात्रा व हिंदू छात्र परिषद की स्थापना पर वक्ताओं ने अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
काशी में आयोजित कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्म संसद की कोर कमेटी के निर्देशन में काशी में हिंदू राष्ट्र निर्माण के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।  काशी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्म संसद के आयोजक स्वामी आनंद स्वरूप व संचालन अखिल भारतीय विद्वत परिषद के महामंत्री कामेश्वर उपाध्याय व आचार्य चंद्रमणी मिश्र ने की।

विज्ञापन


स्वामी आनंद स्वरूप ने बताया कि बैठक में हिंदू राष्ट्र निर्माण का संविधान, हिंदू राष्ट्र निर्माण निधि की स्थापना, सर्व पंथ सम्मेलन, हिंदू राष्ट्र निर्माण अश्वमेध महायज्ञ, हिंदू राष्ट्र निर्माण अश्वमेध महायज्ञ रथ यात्रा व हिंदू छात्र परिषद की स्थापना पर वक्ताओं ने अपना पक्ष रखा। इसका सभी ने समर्थन किया। स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि हिंदू राष्ट्र निर्माण के लिए धर्म संसद भवन की स्थापना का कार्य काशी में शुरू हो गया है।

हिंदू राष्ट्र निर्माण अश्वमेध रथ यात्रा निकाली जाएगी
शीघ्र ही हिंदू राष्ट्र निर्माण अश्वमेध महायज्ञ के लिए चारों दिशाओं में काशी से हिंदू राष्ट्र निर्माण अश्वमेध रथ यात्रा निकाली जाएगी। रविवार को हिंदू राष्ट्र निर्माण निधि की भी स्थापना की गई। हिंदू राष्ट्र निर्माण के लिए तमाम आवश्यक प्रकोष्ठों का भी बैठक में गठन किया गया। डॉ. कामेश्वर उपाध्याय ने हिंदू राष्ट्र के निर्माण में आने वाले सभी आवश्यक विषयों पर अपने विचार रखे और कार्यकर्ताओं की नियुक्ति भी की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...हरिद्वार: यति नरसिंहानंद ने जताई अपनी हत्या की आशंका, पुलिस-प्रशासन पर लगाए आरोप तो संतों से किया निवेदन
विज्ञापन


हिंदू छात्र परिषद के लिए लोगों और हिंदू राष्ट्र निर्माण में छात्रों की भूमिका पर विशेष रूप से बल दिया गया। साथ ही हिंदू राष्ट्र निर्माण समिति का गठन करते हुए हिंदू राष्ट्र निर्माण विधि (संविधान लेखन) का भी कार्य शुरू कर दिया गया। बैठक में प्रोफेसर शंभू उपाध्याय, शांतनु त्रिपाठी, विजय लक्ष्मी कॉल, प्रोफेसर रमेश प्रसाद, सत्येंद्र, ऋषि उपाध्याय, डॉ. रामकेश्वर तिवारी, अनुराग, पवित्र भारती, राजेश राय, श्रीपाल शास्त्री आदि शामिल थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें