फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: हर्ष फायरिंग का आरोपी दरोगा लाइन हाजिर, मुकदमा भी दर्ज कराया

Sat, 07 Dec 2019 06:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • रानीपुर कोतवाली में दर्ज कराया गया दरोगा के खिलाफ मुकदमा
  • भेल के सेक्टर चार में तीन दिसंबर को की थी हर्ष फायरिंग 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भेल के सेक्टर चार में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने के आरोपी दरोगा आनंद पाल को एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने लाइन हाजिर कर दिया है। हर्ष फायरिंग करने के आरोप में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। अब रानीपुर पुलिस आरोपी दारोगा का लाइसेंसी रिवाल्वर कब्जे में लेने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन


रुड़की की गंगनहर कोतवाली में तैनात दारोगा आनंद पाल तीन दिसंबर को भेल के सेक्टर चार में सामुदायिक केंद्र में एक विवाह समारोह में शामिल होना आया था। बरात में नाच रहे दारोगा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग कर दी थी। हर्ष फायरिंग करने की वीडियो शुक्रवार को वायरल होने पर देहरादून में बैठे पुलिस अफसरों ने संज्ञान लिया था।

एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दरोगा आनंद पाल को लाइन हाजिर कर दिया। नगर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि दरोगा के खिलाफ हर्ष फायरिंग करने के आरोप में कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसके लाइसेंसी हथियार को तुरंत कब्जे में लेने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि हर्ष फायरिंग चाहे कोई भी करे उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें