रानीपुर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिल है बरामद की गई हैं।
सोमवार को वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जिले में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में 4 अप्रैल को उत्तराखंड पुलिस ऐप के माध्यम से विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी की ऑनलाइन ई-एफआईआर दर्ज की गई थीं, इनमें सिडकुल, रानीपुर और अन्य क्षेत्रों से वाहन चोरी की शिकायतें शामिल थीं।
मामलों के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर चेकिंग करते हुए खोजबीन शुरू की गई। पांच अप्रैल को पुलिस टीम ने नहर पटरी स्थित श्मशान घाट के पास से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया।
Haridwar: परमार्थ घाट पर गंगा में नहाने गया बागेश्वर का युवक डूबकर लापता, तलाश में नहीं लगा कोई सुराग
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विपिन निवासी मुजफ्फरनगर, गौरव निवासी लक्सर, नितिन निवासी मुरादाबाद, गौरव निवासी मंगलौर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी के बाद वाहन नहर किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखते और बाद में राहगीरों व कबाड़ियों को औने-पौने दामों में बेच देते थे।
उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद कीं, जिनमें रानीपुर, सिडकुल, फरीदाबाद और दिल्ली क्षेत्रों से चोरी किए गए वाहन शामिल हैं। गिरोह काफी समय से सक्रिय था और सुनसान स्थानों से मोटरसाइकिलों को निशाना बनाता था। बरामद अन्य वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।