फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: रोहतक जेल से पेरोल के बाद फरार बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली, फरार आरोपी की तलाश जारी

Mon, 21 Apr 2025 02:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

बहादराबाद क्षेत्र मेंपुलिस टीम  गश्त कर रही थी। तभी बहादराबाद लोहे के पुल नहर पटरी मार्ग से दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में आरेापी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में बहादराबाद थाना क्षेत्र में में रविवार की आधी रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल हो गया। एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने रात में घटनास्थल और फिर अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। सामने आया कि आरोपी रोहतक जेल में हत्या के मामले में आजीवन की सजा काट रहा था और पेरोल पर बाहर आने के बाद से फरार था। सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि रविवार देर रात बहादराबाद क्षेत्र में एसओ नरेश राठौड़, शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र सिंह गंगवार टीम के साथ गश्त पर थे। बहादराबाद लोहे के पुल नहर पटरी मार्ग से दो व्यक्ति आते दिखे। पैदल आ रहे दोनों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। तब एक ने तमंचे से फायर किया और झाड़ियों की तरफ भाग निकले। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक के पैर में गोली लग गई। दूसरा अंधरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। आरोपी की पहचान विनोद उर्फ विक्की राजपूत (40) निवासी ग्राम मोखरा खेड़ी थाना बहु अकबरपुर जिला रोहतक हरियाणा के रूप में हुई। आरोपी को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

कूड़े से कमाई: बेलडा की महिलाओं का अनोखा कारनामा, 1800 घरों को स्वच्छता मुहिम से जोड़ा; कमा रहीं लाखों रुपये

विज्ञापन



एसएसपी ने बताया कि आरोपी ने बताया कि वर्ष 2007 में रंजिश के चलते भाइयों के साथ गांव में रहने वाले नसीब पुत्र गौरम की हत्या कर दी थी। हत्या में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वह रोहतक जेल में बंद था। वर्ष 2023 सितंबर में पैरोल पर 21 दिन के लिए जेल से बाहर आया था।

सजा से बचने के लिए हरिद्वार के बहादराबाद स्थित दौलतपुर गांव में पहचान छिपाकर रह रहा था। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में एक टीम लगाई गई है। सोमवार को आरोपी को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें