फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: विजिलेंस की कार्रवाई, पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते सिपाही गिरफ्तार, पुलिस महकमे में हड़कंप

Sun, 05 Nov 2023 07:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

कनखल थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें सात लोगों के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों पक्षों के दो लोगों से सिपाही पप्पू कश्यप ने पैसे ले लिए थे, जबकि पांच लोगों से पांच हजार रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
थाने में विजिलेंस की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के कनखल थाने में तैनात एक सिपाही को देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम सिपाही से पूछताछ कर रही है। सिपाही की गिरफ्तारी की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन


एसपी विजिलेंस रेनू लोहानी ने बताया कि कनखल थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें सात लोगों के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों पक्षों के दो लोगों से सिपाही पप्पू कश्यप ने पैसे ले लिए थे, जबकि पांच लोगों से पांच हजार रुपये की मांग की थी।

Haridwar: गैर संप्रदाय की युवती से शादी करने के लिए युवक ने रची खौफनाक साजिश, भिखारी को उतार दिया मौत के घाट
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में किसी ने शिकायत विजिलेंस को कर दी। शिकायत के बाद विजिलेंस की टीम ने जांच की तो मामला सही पाया गया। जिसके बाद रविवार को टीम ने सिपाही को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें