एसएसपी ने अफसरों के साथ लिया जायजा
एसएसपी अजय सिंह ने एसपी क्राइम रेखा यादव, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, सीओ सिटी जूही मनराल के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ये हुआ बरामद
मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश के कब्जे से एक तमंचा और एक कारतूस, एक खोखा, एक मोटरसाइकिल और एक चेन बरामद हुई है। पुलिस बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।