फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में की डकैती, वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार

Sun, 01 Sep 2024 02:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar Crime News: कुछ हथियारबंद बदमाश दोपहर करीब दो बजे रानीपुर मोड़ के पास एक ज्वेलरी शोरूम में पहुंचे। हथियार दिखाते हुए कर्मचारियों को डराया और सामान लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
ज्वेलरी शोरूम में लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में रविवार को दिन दहाड़े डकैती की घटना से हड़कंप मच गया। हथियारबंद बदमाशों ने रानीपुर मोड़ के पास एक ज्वेलरी शोरूम में घुसकर सामान लूटा और वादरदात को अंजाम देकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आस-पास के व्यापारी मौके पर जमा हो गए। पुलिस और सीआईयू की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

घटनास्थल पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार एसपी, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, एएसपी जितेंद्र मेहरा, सीओ सिटी जूही मनराल और आसपास के थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।

पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है। शहर में जगह-जगह पुलिस ने नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


Haridwar: माधोपुर प्रकरण में CBI जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठे कांग्रेसी, हरीश रावत भी पहुंचे


विज्ञापन

कर्मचारियों ने आरोपियों के पीछे दाैड़ाई बाइक

जानकारी के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए बदमाशों के पीछे कारोबारी और उनके कर्मचारियों ने बाइक दौड़ाई। आरोपी रानीपुर मोड़ से होते हुए आर्य नगर चौक की तरफ फरार हो गए। पीछा कर रहे कर्मचारियों को बदमाशों ने हथियार दिखाए। जिसके बाद कर्मचारी रुक गए और बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें