सरकार की कथनी और करनी में अंतर नहीं
कहा, आज पिछड़ा वर्ग को केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में आरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने भाजपानीत केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते कहा, केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाएं गरीब पिछड़ों को समर्पित है। सरकार ने 1.76 लाख अंत्योदय कार्डधारकों को तीन रसोई गैस मुफ्त देने की योजना लागू कर दी है।
कहा, सरकार की कथनी और करनी में अंतर नहीं है, इसलिए घोषणापत्र को संकल्पपत्र का नाम दिया गया है। विकास में सभी की भागेदारी हो यह सरकार का प्रयास है। कहा, राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता के लिए कमेटी बनाई। धर्मांतरण रोकने को कठोर कानून बनाया। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो इसके लिए नकलरोधी कानून लाया गया।
आरोप लगाया, विपक्ष ने छात्रों के कंधे पर रखकर बंदूक चलाया। बावजूद इसके पटवारी परीक्षा में एक लाख तीन हजार अभ्यर्थी बैठे। पीसीएस मुख्य परीक्षा में भी अभ्यर्थियों की अच्छी खासी संख्या रही। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कार्यकर्ताओं से जन-जन तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को उपलब्धियां पहुंचाने का आह्वान किया।
इस मौके पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डाॅ. के लक्ष्मण, सांसद डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, विधायक मदन कौशिक, संजय गुप्ता, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व मेयर मनोज गर्ग आदि मौजूद रहे।