फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, विधायक का बेटा घायल, एक की मौत

Sat, 01 Feb 2020 09:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर पतंजलि के पास डिवाइडर से टकराई कार
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार से रुड़की जा रही एक कार पतंजलि योगपीठ के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में सवार कर्णप्रयाग के एक ज्वैलर्स की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उसका दोस्त थराली से भाजपा विधायक मुन्नी देवी के बेटे समेत दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना शुक्रवार रात डेढ़ बजे की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


एसओ गोविंद कुमार ने बताया कि ज्वैलर्स लोकेश (40) वर्ष पुत्र सीताराम निवासी कर्णप्रयाग अपने दोस्तों के साथ दिल्ली जा रहा था। जैसे ही उनकी कार पतंजलि योगपीठ के निकट पहुंची तो चालक ने संतुलन खो दिया। कार अनियंत्रित होकर  डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार ने कई पलटी खाई। दुर्घटनास्थल पर ही ज्वैलर्स लोकेश की मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। एसओ गोविंद कुमार ने बताया कि कर्णप्रयाग (थराली) से भाजपा विधायक मुन्नी देवी के बेटे जिला पंचायत सदस्य गणेश शाह और उसके दोस्त सुमित कुमार पुत्र राजेंद्र को जिला अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि ज्वैलर्स लोकेश मूल रूप से ब्रम्ह्पुरी मेरठ का रहने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें