नारी निकेतन में मंत्री रेखा आर्य
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को देहरादून में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्य ने नारी निकेतन के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने मनोरोगी संवासिनियों का हाल-चाल भी जाना।
उन्होंने कहा कि सरकार अनाथ बच्चों को सरकारी सेवाओं में पांच प्रतिशत आरक्षण देगी। अभी तक सिर्फ महाराष्ट्र में 2 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है। इससे उत्तराखंड ऐसा करने वाला देश का दूसरा राज्य बन जाएगा।
उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के दो महीने से चल रहे धरने को लेकर भी सख्त टिप्पणी की। कहा कि यह आंदोलन राजनीति से प्रेरित है। क्योंकि सीएम मांगों पर कार्यवाही का आश्वासन दे चुके हैं। मैंने भी सदन में अश्वासन दिया है। इसके बावजूद भी आन्दोलन पर अडिग रहना राजनीतिक षड्यंत्र प्रतीत होता है।