फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, चालक फरार

Mon, 02 Oct 2023 12:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar Accident News: रोहित अपने मामा रवि निवासी ग्राम मुगल माजरा जिला सहारनपुर के साथ मोटरसाइकिल से रसूलपुर जा रहे थे। तभी अचानक एक ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मामा और भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना रविवार देर शाम की है। रोहित पुत्र किशनलाल अपने मामा रवि कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम मुगल माजरा जिला सहारनपुर के साथ मोटरसाइकिल से रसूलपुर जा रहे थे। रसूलपुर टोंगिया के पास पहुंचते ही अचानक एक ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की मौत हो गई। 

हरिद्वार: नशीली दवाइयां मंगाकर बेचने वाले गुजरात के दो आरोपी गिरफ्तार, पार्सल मंगाकर करते थे डिलीवरी

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। मृतक रोहित के भाई शुभम की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें