दोनों भाइयों को डूबता देख मां और भाई ने शोर मचाया। जब तक कोई कुछ समझ पाता दोनों भाई पानी में डूब गए। सूचना पर पहुची पुलिस ने गोताखोर की मदद से दोनो को कुंड से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद पुलिस ने भारतीय उत्थान परिषद ट्रस्ट की मदद से एम्बुलेंस से दोनों शव को उनके गांव भिजवा दिया है। चौकी प्रभारी धनौरी पुष्कर सिंह चौहान का कहना है कि दो युवकों की डूबने से मौत हो गई थी जिनके शव परिजनों को सौंप दिए हैं।