फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: सीएम धामी से मिले पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह, खिलाड़ियों के लिए बताया प्रेरणास्रोत

Thu, 12 Nov 2026 11:15 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

भारतीय क्रिकेट में अपनी स्पिन गेंदबाजी से खास पहचान बनाने वाले हरभजन सिंह गुरुवार को उत्तराखंड पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान खेल और समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
हरभजन सिंह ने की सीएम धामी से मुलाकात - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया और भारतीय क्रिकेट में उनके उल्लेखनीय योगदान, खेल के प्रति समर्पण और उपलब्धियों की सराहना की।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि अपनी बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी से विश्व क्रिकेट में विशिष्ट पहचान बनाने वाले हरभजन सिंह का खेल जीवन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस दौरान मुख्यमंत्री और हरभजन सिंह के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें