फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम: तीन पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में रहेगा शुष्क

Thu, 12 Nov 2026 08:58 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

नवंबर में पहाड़ों में ठंड का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने अगले पूर्वानुमान में तीन पर्वतीय जिलों के लिए बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। मैदानी जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 12 नवंबर के लिए राज्य का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य के पर्वतीय जिलों में मौसम करवट ले सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। तीन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक वृहस्पतिवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 3200 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने के आसार हैं।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के बाद शीतकालीन दर्शन के लिए भी होगा पंजीकरण, पहली बार व्यवस्था लागू करने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने कल के लिए किसी भी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की है। राजधानी देहरादून में सुबह के समय आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। हालांकि, दोपहर और शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। देहरादून का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास रहने का अनुमान है।



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें