वेलेंटाइन वीक में डॉक्टर, इंजीनियर, वकील सभी देहरादून के बाजार में सजे-धजे नजर आए।
पढ़ें, देर रात सीएम ने मारा छापा, उड़ गए होश
लोग भी देखकर कभी चौंके तो कभी पास आकर क्यूट सी स्माइल के साथ इन्हें लेते गए। जी हां, वेलेंटाइन वीक के दौरान यह अंदाज था सड़क और शोरूम में सजे-संवरे प्यारे-प्यारे टैडी बियर्स का।
खरीदारों से गुलजार दिखे बाजार
वेलेंटाइन वीक के चौथे दिन सोमवार को बाजार टैडी के खरीदारों से गुलजार दिखे। पार्टनर को गिफ्ट के तौर पर अट्रैक्टिव टैडी देने के लिए लोगों सड़कों से लेकर शोरूम्स में घूमते नजर आए।
पढ़ें, नए निजाम ने उत्तराखंड को दी करोड़ों की सौगात
दुकानदारों ने डिजाइनर टैडी डिस्प्ले किए और डॉक्टर, इंजीनियर और वकील की तर्ज पर उन्हें सजाया। कस्टमर्स को दिखाने का अंदाज भी अनूठा रहा। ग्राहक के इशारे पर दुकानदार टैडीज को वकील साहब, डॉक्टर साहब और इंजीनियर साहब नाम से संबोधित करते।
पलटन बाजार की दुकानों के अलावा रोड किनारे सजे टैडी बियर्स पर भी लोगों की नजरें ठिठकती रहीं। पलटन बाजार में टैडी विक्रेता सतेंद्र सिंह ने बताया कि टैडी खरीदने वालों में अधिकांश यूथ रहे। रेड कलर का क्रेज रहा।
300-400 रुपए कीमत वाले टैडी ज्यादा बिके। लोगों ने पांच तरह की पोयम गाने वाली म्यूजिकल डॉल्स भी खरीदीं।
वेलेंटाइन के साथ गुदवाएं अपना नाम
क्या आपने ऐसी नेम प्लेट देखी है, जिस पर आपके साथ ही आपके वेलेंटाइन का भी नाम गुदा हो? अगर नहीं तो परेड ग्राउंड में लगे लाइफ स्टाइल ट्रेड फेयर डे में आ सकते हैं।
पढ़ें, सोनिया और हरीश रावत की 'जुगलबंदी' मोदी को देगी मात
वेलेंटाइन गिफ्ट के तौर पर दी जाने वाली नेम प्लेट यहां आकर्षण का केंद्र बनी है। वेलेंटाइन वीक सोने पर सुहागा बना है। यह नेम प्लेट टेपर वुड की बनी है।
यह हार्ट, पत्ती, डॉलफिन, वाइलन, ओवन, क्लाउड, गिटार, बटरफ्लाई, टेडी वियर के डिजाइन में हैं। इनमें फ्रैबिक रंगों का इस्तमाल किया जाता है। इनकी कीमत 50 रुपए से लेकर चार सौ रुपए तक है।
आज वायदों से बांधे प्यार की डोर
वेलेंटाइन वीक में मंगलार को प्रॉमिस डे मनाया जाएगा। युवा एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा करेंगे। करनपुर के हेमू ने बताया कि वह गर्लफ्रेंड को किसी अच्छे रेस्तरां में ले जाएंगे। वहीं यह वादा करेंगे कि हमेशा एक-दूसरे का साथ देंगे।
गर्लफ्रेंड से शादी करनी है तो बनवाओ मकान
रायपुर के बाबू ने बताया कि उन्हें गर्लफ्रेंड ममता से शादी के लिए दो साल में अपना मकान बनाना होगा।
पढ़ें, अब 21 फरवरी से उत्तराखंड में लागू होगी आचार संहिता
ममता के पिता ने उन्हें टारगेट दिया है कि दो साल के भीतर मकान बनाएगा तो ही शादी होगी। बाबू के मुताबिक उन्होंने ममता से वादा किया है कि वह दो साल में मकान बनाने के लिए जी-जान लगा देंगे।