वेतन बढ़ोत्तरी सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में बैंक कर्मचारी सोमवार से दो दिन की हड़ताल पर रहेंगे।
निजी बैंकों के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल
इससे प्रदेश में एक हजार करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित होने की आशंका है। सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के अलावा कुछ निजी बैंकों के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हैं।
पढ़ें, 'चाय बेचने वाला भारत का बेटा ही बनेगा प्रधानमंत्री'
ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन के राज्य प्रतिनिधि हरिओम नारंग ने बताया कि हड़ताल में प्रदेश के 16 हजार से ज्यादा कर्मचारी शामिल होंगे।
पढ़ें, 11 फरवरी से कस जाएगी हरीश रावत पर 'लगाम'
सभी बैंक कर्मी दो दिनों का वेतन कटवाकर राज्य व देशभर में श्रम विरोधी नीतियों के विरुद्ध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि यदि जल्द ही वेतन संबंधी समस्याओं को दूर न किया गया तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
पढ़ें, पूनम को अपनों ने ही बना दिया 'गुनाहगार'
देहरादून में सभी बैंक कर्मी दस फरवरी को सुबह दस बजे राजपुर रोड स्थित आनंदम स्वीट कांप्लेक्स में प्रदर्शन करेंगे।
यह है मांग
- 2012 से लंबित वेतन समझौते को पूर्ण रूप से लागू किया जाए।
- सरकारी बैंकों का निजीकरण बंद किया जाए।
यह काम नहीं होंगे
- बैंकों में चेक क्लियरेंस का काम नहीं होगा।
- प्रतियोगी परीक्षाओं का शुल्क जमा नहीं होगा।
- एटीएम में पैसा खत्म होने के बाद नहीं भरा जाएगा।
- बैंक से मनी ट्रांसफर का काम भी नहीं हो पाएगा।