फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: वायरल ऑडियो मामले में महिला ने विधायक को दी क्लीन चिट, कहा- कोई अश्लील बातचीत नहीं हुई

Mon, 14 Mar 2022 05:15 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी के कालाढूंगी थाने में तहरीर देकर एक महिला ने पुलिस को बताया कि नौ फरवरी को एक व्हाट्सएप के माध्यम से कूटरचित और फर्जी ऑडियो सुनकर वह परेशान हो गई। यह ऑडियो उसके परिवार को बदनाम करने की भावना के तहत वायरल की गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के दौरान वायरल वीडियो के मामले में महिला की शिकायत पर कालाढूंगी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि उसकी कूटरचित ऑडियो सोशल मीडिया पर जान बूझकर वायरल की गई। विधायक से उसने कोई अश्लील बातचीत नहीं की है। इस ऑडियो के माध्यम से कुछ लोगों ने उसकी पारिवारिक मर्यादा नष्ट की है।
विज्ञापन


महिला ने पांच मार्च को कालाढूंगी थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि नौ फरवरी को एक व्हाट्सएप के माध्यम से कूटरचित और फर्जी ऑडियो सुनकर वह परेशान हो गई। ऑडियो में उसकी और विधायक की वार्ता प्रसारित की गई है। यह ऑडियो उसके परिवार को बदनाम करने की आपराधिक भावना के तहत वायरल की गई।

ये भी पढ़ें...प्रीतम के वार पर हरीश का पलटवार: कहा- मैं तो चुनाव ही नहीं लड़ना चाहता था, मुझे पार्टी ने पहले रामनगर फिर लालकुआं भेजा

इसी वजह से उसका दंपती जीवन दुखदायी हो गया है। समाज में उसकी और उसके परिवार की मान मर्यादा खत्म हो गई है। वास्तविकता यह है कि उसकी और विधायक के मध्य कभी ऐसी बात नहीं हुई है। महिला ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। पुलिस ने धारा 469 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी ने बताया कि इस मुकदमे की विवेचना रामनगर थानाप्रभारी अरुण कुमार सैनी कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें