फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Riots: असलहों संग 25 उपद्रवी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड मलिक के पकड़े जाने की बात पर एसएसपी का इंकार

Sun, 11 Feb 2024 01:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

Haldwani Violence: हल्द्वानी में बीती आठ फरवरी को अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसा की घटना हो गई थी। जिसके बाद से पुलिस घटना में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
हल्द्वानी में पुलिस - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने हल्द्वानी हिंसा मामले में घर-घर तलाशी के दौरान 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 153 कारतूस बरामद हुए हैं, जिनमें से 99 कारतूस बनभूलपुरा थाने से चुराए गए थे। हिंसा के मास्टरमांइड अब्दुल मलिक के गिरफ्तार होने की बात से एसएसपी ने साफ इन्कार किया और कहा कि टीमें उसकी तलाश में लगी हैं। इधर, हिरासत में लिए गए 90 लोगों से गौलापार में बनाई गई अस्थायी जेल में पूछताछ जारी है।

विज्ञापन


इन लोगों के मोबाइल फोन से मिले वीडियो से आरोपियों की शिनाख्त और भी आसान हो गई है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से भी अहम सुराग हाथ लगे हैं। प्रशासन ने शहर के अधिकतर क्षेत्रों से कर्फ्यू हटा लिया है। रामनगर में भी इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। बनभूलपुरा में कर्फ्यू में ढील दी गई लेकिन इंटरनेट अब भी यहां बंद है। 

आठ फरवरी को बनभूलपुरा के मलिक के बगीचे में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बने मदरसा और नमाज स्थल तोड़ने गई टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया था। इसमें 300 से ज्यादा पुलिस, निगमकर्मियों के साथ ही मीडिया कर्मी भी घायल हुए थे। उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाने को भी फूंक दिया था। मामले में पुलिस पहले ही पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और नब्बे से अधिक लोग हिरासत में हैं। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने पत्रकार वार्ता में बताा कि रविवार को भी पुलिस ने बनभूलपुरा में घर-घर जाकर तलाशी अभियान चलाकर 25 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इनके पास से 315 बोर के छह और 12 बोर का एक तमंचा बरामद हुआ। आरोपियों ने पास से बरामद 153 कारतूसों में थाने से चुराए गए 67 कारतूस .72 एमएम जबकि 32 कारतूस .9 एमएम के हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थाना फूंकने वाले उपद्रवियों की पहचान कर ली है और इनकी धरपकड़ के लिए टीमें लगीं हैं। बता दें कि शनिवार को पुलिस ने दो पूर्व पार्षदों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा के तार रामपुर-बरेली से जुड़े, पुलिस ने UP में डाला डेरा; महबूब का भाजपा...

हल्द्वानी में बंद इंटरनेट सेवा बहाल

हल्द्वानी में हिंसा की घटना के बाद से बंद इंटरनेट सुविधा आज रविवार को बहाल कर दी गई है। उत्तराखंड पुलिस ने अपने एक्स पेज पर पोस्ट करते हुए लिखा 'यदि कोई भी व्यक्ति सांप्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने संबंधी भड़काऊ पोस्ट, फोटो, वीडियो या कमेंट सोशल मीडिया में प्रसारित करेगा उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।'

धीरे- धीरे पटरी पर लौट रही जिंदगी

शहर के अधिकतर क्षेत्रों से कर्फ्यू हटने के बाद इंटरनेट सेवा बहाल होने से स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। हालांकि शहर के बाजारों में अब भी कई दुकानें बंद रहीं। मार्गों पर वाहनों की आवाजाही के साथ ही बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या भी बढ़ी है। कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र में जिला प्रशासन ने कुछ ढील देते हुए राशन, दवा, सब्जी और रसोई गैस का वितरण कराया। कुमाऊं मंडल विकास निगम के जीएम और जोनल मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि मेडिकल स्टोर खोलने के साथ क्षेत्र में स्थिति बनभूलपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी खोला गया है।

विज्ञापन

300 परिवारों ने छोड़ा बनभूलपुरा, यूपी रवाना

पुलिस की सख्ती के बाद बनभूलपुरा क्षेत्र से लोगों का पलायन लगातार जारी है। सुबह से सड़कों पर लोग बरेली और रामपुर की ओर जाते हुए नजर आए। पुलिस और प्रशासन का अनुमान है कि अब तक करीब 300 से ज्यादा परिवार घरों पर ताला लगाकर क्षेत्र छोड़कर जा चुके हैं।

प्रतिनिधिमंडल प्रशासन से मिला, प्रभावित क्षेत्र में जाने की अनुमति मांगी

जमीयत-उलमा- ए हिंद और जमाते इस्लामी हिंद का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को तहसील भवन में प्रशासनिक अधिकारियों से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित क्षेत्र में जाने की अनुमति मांगी। बेगुनाहों को परेशान नहीं करने और कर्फ्यू में कुछ राहत समेत अन्य मांगों को रखा। प्रशासन ने कर्फ्यू की वजह से प्रतिनिधिमंडल को प्रभावित क्षेत्र में जाने की अनुमति नहीं दी। अफसरों ने भरोसा दिया कि कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र में दूध, सब्जी समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें