फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: यहां बनेगा नया अंतरराज्यीय बस अड्डा, सरकार ने दिया संकेत

Mon, 18 Jun 2018 08:47 AM IST
कैलाश पाठक, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नया अंतरराज्यीय बस अड्डा तीनपानी में ही बनाने का एक और संकेत अब राज्य सरकार ने दिया है।

विज्ञापन


हल्द्वानी में यातायात के दबाव को कम करने के लिए प्रस्तावित रिंग रोड को अब तीनपानी से जोड़ने का प्रस्ताव भी तैयार किया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अप्रैल 2017 में हुई घोषणा के तहत लोनिवि ने रिंग रोड का प्रस्ताव तैयार किया था। इस प्रस्ताव के मुताबिक शहर के बाहर ही बाहर रिंग रोड बनाई जानी है। यह रिंग रोड काठगोदाम से फतेहपुर, लामाचौड़, कमलुवागांजा, पंचायत घर, हैड़ागज्जर होकर प्रस्तावित थी। अब इसमें तीनपानी से गौलापार होते हुए वापस काठगोदाम तक रिंग रोड को जोड़ा जाएगा।

तीनपानी में ही नया बस अड्डा बनता है तो रिंग रोड के बन जाने से बस अड्डे तक आने वाले यात्रियों को शहर के चारों ओर से यातायात की सुविधा मिल जाएगी। लोनिवि ने 51 किमी रिंग रोड का करीब 750 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। सरकार ने तीनपानी में ही नया अंतरराज्यीय बस अड्डा बनाने की अधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की है। कारण यह भी है कि तीन पानी में बस अड्डे के लिए पर्याप्त भूमि का बंदोबस्त नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक खैर का जंगल भी है। इस जंगल को पूर्व में केंद्र ने मुक्त विश्वविद्यालय तक को देने से मना कर दिया था। इसके उलट तीन पानी में ही बस अड्डा बनने का दावा कर भाजपा मिठाई तक बांट चुकी है। उधर, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश भी बस अड्डे के मामले को लेकर सरकार का विरोध कर चुकी हैं। कांग्रेस के शासनकाल में ही गौलापार में नया अंतरराज्यीय बस अड्डा स्वीकृत हुआ था, जिसे भाजपा सरकार ने खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें