बोले बुजुर्ग
कोरोना के चलते हज यात्रा पर प्रतिबंध लगा हुआ था। बीते वर्ष यात्रा शुरू हुई, लेकिन 65 साल से ऊपर के आवेदकों को हज का मौका नहीं मिला था। पर इस साल ये रोक हटने से सभी हज का सफर करने की चाह रखने वाले लोगों में खुशी का माहौल है।
- हाजी रियाज अंसारी
इस्लाम में हज यात्रा सबसे महत्वपूर्ण मानी गई है। हर कोई हज पर जाने के लिए सालों से तैयार करता है। कोरोना के चलते यात्रा पर प्रतिबंध लगा था। पिछले साल मौका मिला, लेकिन 65 की उम्र से अधिक वाले हज नहीं कर पाए। पर इस साल सभी की हज पर जाने की तमन्ना पूरी हो जाएगी।
- मो. हारून अहमद
हज यात्रा का सफर करने के लिए लंबे समय से तैयारी की जाती है। इस साल हज यात्रा पर जाने के लिए सभी बुजुर्गों को मौका दिया जा रहा है। ये बड़ी खुशी की बात है।
- मुबारिक अंसारी
हज यात्रा के आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। 10 मार्च तक आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इस साल 70 की उम्र पार वाले बुजुर्ग भी हज यात्रा कर सकेंगे, जबकि 12 साल से कम उम्र के बच्चों की यात्रा पर प्रतिबंध है। आवेदन के बाद यात्रा की किस्त जमा करने से लेकर अन्य प्रक्रिया शुरू होगी। इस साल यात्रा का खर्च कितना होगा ये आवेदन के बाद तय किया जाएगा।
- मो. मीशम, अधिशासी अधिकारी, उत्तराखंड हज कमेटी