चेयरमैन ने बताया कि यात्रियों के पासपोर्ट हज कमेटी उत्तराखंड के कैंप कार्यालय मोहब्बेवाला, देहरादून और पिरान कलियर, जिला हरिद्वार से वापस किए जाएंगे। हालांकि, इनकी वापसी में कोविड-19 की कई गाइडलाइंस लागू रहेंगी। मसलन यहां प्रशासन के दफ्तर खुलने के नियम लागू रहेंगे।
एक साथ भीड़ नहीं लगानी है। सामाजिक दूरी का पालन करना बहुत जरूरी होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यात्रियों की समस्या को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिन लोगों के नाम इस साल हज यात्रा के लिए चुने गए हैं उनके नामों को वर्ष 2021 में होने वाली यात्रा में वरीयता दी जाएगी।