फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज आवेदन की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ी

Tue, 09 Feb 2016 01:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जो सफर-ए-हज पर जाने की आरजू दिलों में लिए हैं, उनके लिए खुशखबरी है। केंद्रीय हज कमेटी ने प्रदेश का कोटा बढ़ाकर लगभग दोगुना कर दिया है। इसके साथ ही हज यात्रा आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 8 से बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई है।
विज्ञापन


राज्य हज समिति के चेयरमैन हाजी राव शेर मोहम्मद ने बताया कि केंद्र ने वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर हज कोटा 772 से बढ़ाकर 1407 कर दिया है। अब और अधिक लोगों को हज करने का मौका मिल सकेगा।

कोटा हुआ दोगुना
पिछले साल प्रदेश का कोटा 835 से घटाकर 772 यात्री कर दिया गया था। वर्ष 2011 की गणना के आधार पर जो नया कोटा प्रदेश को दिया गया है, उसमें कोटा पहले से लगभग दोगुना हो गया है। इसके साथ ही केंद्रीय हज कमेटी ने आवेदन की तिथि भी बढ़ा दी है। सोमवार शाम 5 बजे तक प्रदेश में कुल 3761 हज यात्रा आवेदन फार्म जमा हुए थे।
विज्ञापन


हज अधिकारी नफीस अहमद ने बताया कि सोमवार शाम तक आरक्षित श्रेणी के 1277 आवेदन जमा हुए थे। इनमें 70 साल की उम्र के लोगों के 378 आवेदन, लगातार चार बार से फार्म भर रहे 558 और पांच बार से फार्म भरने वाले 341 लोगों ने आवेदन दिए हैं।

2084 लोगों ने पहली बार दिया आवेदन
आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को सबसे पहले हज यात्रा पर जाने का मौका दिया जाएगा। 2484 लोगों ने पहली बार हज यात्रा पर जाने के लिए आवेदन दिया है। इस तरह अभी तक 3761 लोगों ने आवेदन जमा कर दिया है। आवेदकों से कहा गया है कि जल्दी से अपना पासपोर्ट बनवा लें। लापरवाही करने पर समय निकल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें