फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक के खिलाफ भारत-नेपाल का संयुक्त सैन्य अभ्यास

Tue, 09 Feb 2016 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और नेपाल की सेना का संयुक्त सैन्य अभ्यास सोमवार से छावनी क्षेत्र में शुरू हो गया है। 21 फरवरी तक चलने वाले इस संयुक्त सैन्य अभ्यास को ‘सूर्यकिरण-9’ नाम दिया गया है। सेना के मध्य कमान के अंतर्गत पंचशूल ब्रिगेड के नेतृत्व में यह अभ्यास चलेगा।
विज्ञापन


दोनों देशों के जवान आपदा प्रबंधन, आतंकवाद विरोधी विषयों की जानकारी लेंगे और सैनिक अपने अनुभवों को साझा करेंगे। यहां छावनी क्षेत्र में सोमवार को मध्य कमान के कार्यवाहक मेजर जनरल (जनरल स्टाफ) ब्रिगेडियर संजय शर्मा और नेपाल सेना के ले. कर्नल अशोक चंद ने संयुक्त रूप से सैन्य अभ्यास का शुभारंभ किया। सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना की एक पैदल रेजीमेंट के स्तर की संख्या के बराबर नेपाली सेना के सैनिक इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं। नेपाली सेना की सबसे श्रेष्ठ बटालियन श्री रुद्रधोज बटालियन इसमें हिस्सा ले रही है।

14 दिन चलेगा अभ्यास
अभ्यास के उद्घाटन के समय ब्रिगेडियर संजय शर्मा ने कहा कि आज दोनों देशों के सामने आपदा और आतंकवाद से निपटने की चुनौती है। उन्होंने दोनों देशों के जवानों से अपील की कि अपने अनुभवों को साझा करें और ज्यादा कुशलता हासिल करने का प्रयास करें।
विज्ञापन


सेना की ओर से इस संयुक्त सैन्य अभ्यास के बारे में जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत-नेपाल सेना के 14 दिन तक चलने वाले 9वें संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान दोनों सेनाएं चातुर्य और सतही युद्धकला तथा अन्य युद्ध संबंधी अनुभव साझा करेंगी।

पर्वतीय क्षेत्रों में लड़े जाने वाले जंगल युद्ध तथा आतंकवाद विरोधी सैन्य आपरेशन के बारे में भी जानकारी हासिल करेंगी। इस प्रशिक्षण का मुख्य लक्ष्य यह है कि आपदा के समय मानवीय सहायता तथा आपदा बचाव कार्य जिसमें चिकित्सा तथा हवाई सहायता शामिल है, किस प्रकार उपलब्ध कराई जाए। संयुक्त सैन्य अभ्यास में दोनों देशों के 600 सैनिक भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें