हेयर ड्रेसर अपने काम में व्यस्त था जैसे ही वह पीछे मुड़ा छत से लटकता हुआ सांप उसके सामने आ गया और फिर जो हुआ उससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
नैनीताल के मल्लीताल में स्थित बीच बाजार की एक दुकान में सांप घुसने से हड़कंप मच गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
हेयर ड्रेसर अनीस उद्दीन की की दुकान में सोमवार सुबह करीब 11 बजे छत के रास्ते सांप घुस गया।