फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंजेपन से हैं परेशान तो हो जाएं टेंशन फ्री

Tue, 11 Mar 2014 03:45 PM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर गंजेपन की शिकायत है तो चिंता न करिए। सुशीला तिवारी अस्पताल में गंजेपन को दूर करने को प्रत्यारोपण तकनीक की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन


पढ़ें,जब एनडी तिवारी को पिता ने किया बेदखल

एसटीएच में एक युवक में हेयर ट्रांसप्लांट किया गया है। डाक्टरों का दावा है कि कुमाऊं में किसी भी सरकारी अस्पताल में इस तरह का पहला हेयर ट्रांसप्लांट हुआ है।

पुरुषों में ज्यादा गंजापन
बालों के टूटने और झड़ने की शिकायत भले ही महिलाएं ज्यादा करती हों पर डाक्टरों के अनुसार गंजे पुरुष ज्यादा होते हैं। गंजापन दूर करने को कई तरीके आजमाए जाते हैं। इसमें हेयर ट्रांसप्लांट भी है।
विज्ञापन


पढ़ें, संघर्षों का सागर पार कर छुआ अरविंद ने शिखर

लोगों को इसके लिए निजी अस्पतालों में जाना पड़ता था। पर अब एसटीएच में हेयर ट्रांसप्लांट की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है।

प्रत्यारोपण सफल
प्लास्टिक सर्जन डॉ. हिमांशु सक्सेना ने 29 साल के युवक पर सफलतापूर्वक बालों का प्रत्यारोपण किया है। डॉ. सक्सेना का दावा है कि ट्रांसप्लांट में रोगी के सिर के पीछे के हिस्से में मौजूद बालों को आगे की तरफ प्रत्यारोपित किया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें, ...तो एनडी तिवारी लड़ेंगे सपा से चुनाव!

पहले चरण में पांच सौ बाल प्रत्यारोपित किए गए। यह ऑपरेशन करीब आठ घंटे चला था। छह महीने के बाद इसके बेहतर  परिणाम दिखाई देंगे। एक बार ट्रांसप्लांट होने के बाद स्वत: ही बाल आने लगते हैं। जन संपर्क अधिकारी आलोक उप्रेती कहते हैं कि यह अस्पताल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें