क्षेत्र में फिर से ऊंची चोटियों पर हिमपात से निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को सुबह से ही मुनस्यारी में बादल छाए रहे। दोपहर बाद हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, नाग्निधूरा की चोटियों में हल्का हिमपात हुआ। निचले इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इधर, जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में भी दिनभर बादल छाए रहे। ब्यूरो
केदारनाथ में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप
केदारनाथ धाम में मौसम सुधरने के चार दिन बाद भी हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। धाम अभी भी बर्फ से ढका है। यहां सात फीट से अधिक बर्फ जमी है। 21 जनवरी से पुनर्निर्माण कार्य ठप पड़े हैं। वुड स्टोन के टीम प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि धाम में बिजली और पानी की सप्लाई ठप होने से वहां मौजूद 19 लोगों को अपनी जरूरतें पूरी करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ राह है। कार्यस्थलों पर आदमकद से अधिक बर्फ जमी होने के कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। पैदल मार्ग पर भी तीन से पांच डिग्री तक बर्फ मौजूद है, जिससे आवाजाही करना मुश्किल है। ब्यूरो