फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी और बढ़ेगा हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर, 5 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

Wed, 30 Jan 2019 08:58 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rain in dehradun
विज्ञापन

उत्तराखंड के पांच जिलों में आज रात से बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहने का अनुमान है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। 

विज्ञापन


मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में शाम से मौसम में बदलाव हो सकता है। इन जिलों के अधिकांश क्षेत्रों में रात को बारिश हो सकती है।

वहीं, कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का भी अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड से बुजुर्ग की मौत

रुड़की में ठंड लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग का शव एक खंडहर में पड़ा मिला है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई, लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिल पाई। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहनपुर रेलवे फाटक के पास स्थित एक खंडहर में एक बुजुर्ग का शव पड़ा देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही एसआई रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। एसआई ने बुजुर्ग के बारे में जानकारी ली तो कुछ लोगों ने बताया कि वह काफी दिनों से यहां रह रहे थे। साथ ही बताया कि बुजुर्ग अपना नाम महावीर गुर्जर बताता था।

पुलिस ने आसपास बुजुर्ग के बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर सिविल अस्पताल भेज दिया। एसआई रविंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 70 वर्ष के लगभग है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग की मौत ठंड लगने से हुई है। बुजुर्ग के परिजनों के बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें