फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

H3N2 Influenza: रुड़की की महिला में एच3एन2 वायरस की पुष्टि, कई दिन से थी बीमार, हायर सेंटर रेफर

Wed, 29 Mar 2023 04:50 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

रुड़की निवासी एक महिला का कुछ दिन से स्वास्थ्य ठीक नहीं था। चार दिन पहले अचानक ही महिला की तबीयत ज्यादा खराब हो गई।
विज्ञापन
एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस - फोटो : एएनआई फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस ने रुड़की में भी दस्तक दे दी है। रुड़की निवासी एक महिला में इस वायरस की पुष्टि हुई है। महिला का उपचार हायर सेंटर में चल रहा है। महिला की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


रुड़की निवासी एक महिला का कुछ दिन से स्वास्थ्य ठीक नहीं था। चार दिन पहले अचानक ही महिला की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इस पर परिजन उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गए। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Uttarakhand Corona Update: 24 घंटे में नौ नए संक्रमित मरीज मिले, 32 पहुंची एक्टिव केस की संख्या
विज्ञापन


परिजन महिला को हायर सेंटर लेकर पहुंचे। वहां करवाई गई विभिन्न जांच के बाद चिकित्सकों ने बताया कि महिला में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद चिकित्सकों ने एन3एन2 इन्फ्लूएंजा का उपचार शुरू दिया है।

विज्ञापन

पीड़ित मरीज के उपचार के लिए अस्पताल तैयार
सिविल अस्पताल रुड़की एच3एन2 इन्फ्लूएंजा से पीड़ित मरीज के उपचार के लिए तैयार है। सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कंसल ने बताया कि अस्पताल में एच3एन2 का यदि कोई संदिग्ध मरीज उपचार के लिए आता है तो उसे पूरा उपचार दिया जाएगा। इसके लिए अस्पताल में एक आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है जहां मरीजों को रखा जाएगा।

मास्क लगाकर रखने की दी जा रही सलाह
स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले ही एडवाइजरी जारी की जा चुकी है। सीएमओ हरिद्वार डॉ. मनीष दत्त ने बताया कि एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन इसको लेकर सावधानी व एहतियात बरतने की जरूरत है। भीड़भाड़ वाले इलाके में जाते समय अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं। हाथों को साबुन से धोएं या फिर सैनिटाइजर से साफ करें। हाथ मिलाने के बजाय हाथ जोड़कर अभिवादन करें। खांसी, जुकाम या फिर बुखार को अनदेखा न करें। सरकारी अस्पताल या फिर किसी अच्छे विशेषज्ञ चिकित्सक से उपचार कराएं।

संदिग्ध मरीजों की होगी जांच
एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस का यदि कोई संदिग्ध मरीज आता है तो अस्पताल में उसका सैंपल लिया जाएगा। उसे जांच के लिए दिल्ली या फिर देहरादून भेजा जाएगा। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने अस्पताल के प्रबंधक अंकित राणा को इसका नोडल अधिकारी बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें