फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन और चार नवंबर को हरिद्वार में होने वाले ज्ञानकुंभ में 25 हजार लोग करेंगे मंथन

Sat, 06 Oct 2018 11:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
haridwar ganga
विज्ञापन

प्रदेश में होने वाले पहले ज्ञानकुंभ में 25 हजार लोग एक साथ मंथन करेंगे। तीन और चार नवंबर को हरिद्वार में होने वाले ज्ञानकुंभ की तैयारियां तेज हो गई हैं। देश के 857 कुलपतियों को न्यौता भेज दिया गया है।

विज्ञापन


ज्ञानकुंभ के संयोजक श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने बताया कि ज्ञानकुंभ के पहले दिन देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम के दूसरे दिन उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू मुख्य अतिथि रहेंगे। उन्होंने बताया कि दोनों ही दिन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और राज्य मंत्री सतपाल सिंह ज्ञानकुंभ में शामिल होंगे। पहले दिन 25 हजार लोग एक साथ उच्च शिक्षा पर मंथन करेंगे। इसके लिए सभी को बुलावा भेजा जा रहा है। इसमें छात्र, शिक्षक के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ भी शामिल हैं। ज्ञानकुंभ में मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के साथ देश के सभी उच्च शिक्षा मंत्रियों का सत्र होगा।

इसके अलावा सभी शिक्षा सचिवों का सत्र अलग होगा। देश के सभी एपेक्स बॉडी जैसे यूजीसी, एनसीटीई, एमसीआई आदि के अध्यक्षों का सत्र अलग से होगा। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के सहयोग से हो रहे ज्ञानकुंभ में देश के सभी सरकारी, प्राइवेट, डीम्ड विश्वविद्यालयों के 857 कुलपति को भी बुलावा भेजा गया है। पहली बार प्रदेश में इस तरह का आयोजन होने जा रहा है। इसका मकसद उच्च शिक्षा में नए प्रयास करते हुए गुणवत्ता सुधार की नीति मजबूत बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें