फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: गुरमीत सिंह ने स्थापित किया कीर्तिमान, सबसे लंबे कार्यकाल वाले राज्यपाल बने, पीछे छोड़े रिकॉर्ड

Mon, 06 Jul 2026 01:02 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

आज पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का 1755 दिनों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ गुरमीत सिंह सबसे लंबे कार्यकाल वाले राज्यपाल बन गए हैं।

विज्ञापन
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आज सोमवार का दिन एक और इतिहास रचने वाला है। प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने राज्य के सबसे लंबे कार्यकाल वाले राज्यपाल का कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल के 1,755 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 1,756 दिनों के सेवाकाल के साथ यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

15 सितंबर 2021 को उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभालने वाले लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का व्यक्तित्व सैन्य कठोरता और मानवीय संवेदनाओं का एक दुर्लभ उदाहरण है। एक फरवरी 1956 को पंजाब के अमृतसर जिले के जलाल उस्मान गांव में जन्मे लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने अपनी प्राथमिक शिक्षा सैनिक स्कूल कपूरथला से की। उनके पिता मोहिंद्र सिंह और उनके बड़े भाई भी भारतीय सेना और वायुसेना के माध्यम से देश की सेवा कर चुके हैं, जिससे उन्हें देशभक्ति का संस्कार विरासत में मिला।

लगभग 40 वर्षों के अपने गौरवशाली सैन्य कॅरिअर में उन्होंने भारतीय सेना के डिप्टी आर्मी चीफ जैसे प्रतिष्ठित पदों पर सेवा दी। चीन और पाकिस्तान के साथ सीमा वार्ता, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों का उनका अनुभव उनके व्यापक रणनीतिक ज्ञान को दर्शाता है। उनके साहस और नेतृत्व के लिए उन्हें चार राष्ट्रपति पुरस्कारों परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास और जन-सेवा का विजन

राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से ही, उन्होंने उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया है। वे केवल एक प्रशासक नहीं बल्कि एक मार्गदर्शक के रूप में प्रदेश की जनता से जुड़े हैं। खुद को सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिवारों का संरक्षक मानते हैं। उनके कार्यों में गुरु नानक देव और गुरु गोबिंद सिंह की शिक्षाओं करुणा, सरलता और ईमानदारी की स्पष्ट झलक दिखाई देती है।

उत्तराखंड के राज्यपालों का कार्यकाल

राज्यपाल का नाम कार्यकाल कुल दिन
सुरजीत सिंह बरनाला 09/11/2000 से 07/01/2003 790 दिन
सुदर्शन अग्रवाल 08/01/2003 से 28/10/2007 1,755 दिन
बीएल जोशी 29/10/2007 से 05/08/2009 647 दिन
मार्ग्रेट अल्वा 06/08/2009 से 14/05/2012 1,013 दिन
डॉ. अजीज कुरैशी 15/05/2012 से 07/01/2015 968 दिन
डॉ. केके पॉल 08/01/2015 से 25/08/2018 1,326 दिन
बेबी रानी मौर्य 26/08/2018 से 08/09/202 1,110 दिन
ले. जन. गुरमीत सिंह 15/09/2021 से 06/07/2026 1756 दिन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें