फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गुप्ता बंधुओं की पहली चार रातें क्वारंटाइन बैरक में गुजरेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीजा-बहनोई अनिल कुमार गुप्ता और अजय गुप्ता की पहली चार से पांच रातें क्वारंटाइन बैरक में गुजरेंगी। साउथ अफ्रीका से लेकर भारत तक अपना दबदबा रखने वाले गुप्ता बंधुओं को क्वारंटाइन बैरक में रातें गुजारने के बाद बैरक नंबर अलॉट होगा।
विज्ञापन




दरअसल, कोरोनाकाल से ही यह नियम चल रहा है कि जब कोई बंदी जेल में लाया जाता है तो उसको पहले कुछ रातें क्वारंटाइन बैरक में गुजारनी पड़ती हैं। उधर शुक्रवार को गुप्ता बंधुओं की रात थाने की हवालात में गुजरी। बताया गया कि पूरी रात गुप्ता बंधु असहज रहे। उन्हें ठीक से नींद भी नहीं आई। गुप्ता बंधुओं में से दो भाई अतुल कुमार और राजेश कुमार दुबई में हैं, जबकि अजय कुमार बीते काफी समय से देहरादून में ही रहता है। देहरादून में बिल्डर की आत्महत्या मामले में गुप्ता बंधुओं का नाम आने के बाद से ही दक्षिण अफ्रीका की मीडिया में भी छाया हुआ है। शनिवार को दक्षिण अफ्रीका की मीडिया ने एसएसपी अजय सिंह से पूरे प्रकरण की जानकारी ली। वहीं गुप्ता बंधुओं के साथ एक नर्स रहती है। उनकी सेहत का हाल लेने के लिए नर्स कोर्ट तक साथ पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें