फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग के छापे के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे गुप्ता बंधु, जानिए पूरा मामला

Thu, 26 Apr 2018 10:39 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर विभाग की छापेमारी के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के कारोबारी गुप्ता बंधुओं ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। विभाग ने गुप्ता बंधुओं को व्यक्तिगत तौर पर आयकर कार्यालय में पेश होने का समन जारी किया हुआ था। इसके साथ ही फिलहाल पूरी प्रक्रिया रुक गई है।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की राजनीति में भूचाल लाने वाले सहारनपुर निवासी गुप्ता बंधुओं (अतुल गुप्ता, अजय गुप्ता, राजेश गुप्ता) के देहरादून और सहारनपुर स्थित ठिकानों पर बीते माह आयकर विभाग ने छापे मारे थे।

विभाग की 13 टीमों ने करीब चार दिन तक छापेमारी के दौरान तमाम दस्तावेज जब्त किए थे। इसके साथ ही गुप्ता बंधुओं को व्यक्तिगत रूप से आयकर कार्यालय में पेश होने को कहा गया था।
विज्ञापन


गुप्ता बंधुओं के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने तीन बार आयकर कार्यालय में हाजिरी देकर समय बढ़ाने की मांग की। विभाग ने समय भी दिया। इस बीच गुप्ता बंधुओं ने दिल्ली हाईकोर्ट में आयकर विभाग की कार्रवाई के खिलाफ याचिका दायर कर दी।

आयकर इनवेस्टिगेशन प्रमुख अमरेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल हाईकोर्ट में मामला लंबित होने के चलते प्रक्रिया अटकी हुई है। हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें