फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार ने किया महिला का शिकार, अधखाई मिली लाश

Tue, 23 Sep 2014 05:40 AM IST
अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी जिले के एकेश्वर ब्लॉक स्थित मलेथा गांव के जंगल में गुलदार ने एक महिला को अपना निवाला बना लिया। गुलदार का शिकार बनी महिला अकेले ही घास लेने जंगल गई थी। महिला के वापस न लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों के खोजबीन की तो महिला का अधखाया शव मिला।
विज्ञापन


घास लेने गई थी जंगल
जानकारी के अनुसार एकेश्वर कस्बे के नजदीकी गांव मलेथा निवासी सुमेर सिंह की पत्नी गुड्डी  देवी (36 वर्ष) सोमवार सुबह घास लेने जंगल गई थी। दोपहर तक गुड्डी वापस नहीं लौटी। गुड्डी देवी के पास मोबाइल फोन भी था।

परिजनों ने फोन मिलाया तो रिसीव नहीं हो हुआ। फोन नहीं उठने पर परिजन आशंकित हो गए और उसकी खोजबीन शुरू की।

आधा खाया शव बरामद
शाम को करीब चार बजे गांव से आधा किलोमीटर दूर गदेरे में गुड्डी का अधखाया शव बरामद हुआ। दोनों हाथ, चेहरे और सिर के अधिकांश हिस्से को गुलदार ने खा लिया था। सूचना पर वन विभाग की दमदेवल रेंज के रेंजर शिशुपाल सिंह रावत के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


तहसीलदार सतपुली अमलानंद, चौबट्टाखाल के तहसीलदार सीएस रावत भी मौके पर पहुंचे। देर शाम तक ग्रामीणों ने महिला के शव को नहीं उठने दिया था। ग्रामीण गुलदार को नरभक्षी घोषित कर मारने के आदेश जारी करने की मांग पर अड़े थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें