फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakashi: घास काटने गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गुलदार ने मार डाला, महिलाओं के शोर मचाने पर शव छोड़कर भागा

Sun, 14 May 2023 08:40 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)।

सार

विकासखंड के गमरी सहित दिचली पट्टी में गत एक माह से गुलदार का आतंक बना हुआ था। शनिवार देर शाम गुलदार ने जंगल में घास काटने गई अंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अपना निवाला बना लिया।
विज्ञापन
गुलदार-प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ी मणी गांव के पास जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग और वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। गुलदार के हमले में मृतक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर कार्य करती थी।

शनिवार शाम को विकासखंड के बड़ी मणी गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी सुंदर लाल उम्र 32 वर्ष गांव के पास घास काटने गई थी। यहां पर गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया। उसके साथ गई महिलाओं ने शोर मचाया तो गुलदार महिला का शव छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: निर्दोष साबित होने पर जंगल लौटेगा गुलदार, जांच के लिए भेजे जाएंगे मारे गए चार साल के बच्चे के सैंपल
विज्ञापन


घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत है। बता दें कि विकासखंड के गमरी सहित दिचली पट्टी में गत एक माह से गुलदार का आतंक बना हुआ था। कुछ दिन पूर्व गमरी क्षेत्र में गुलदार ने मोटरसाइकिल सवार युवकों पर भी झपटा मारने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें