फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: रात के अंधेरे में सुनसान सड़कों परफर्राटा भरने से बाज नहीं आ रहे युवा, 680 वाहनों का हुआ चालान

Sun, 14 May 2023 01:52 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
चालान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रात के अंधेरे में सुनसान सड़कों पर युवा दोपहिया पर फर्राटा भरने से बाज नहीं आ रहे हैं। हालात ये हैं कि कई जगह हवा से बात करती इन बाइकों की स्पीड 100 से 117 किमी प्रतिघंटा तक नापी गई है। छह दिनों में ऐसे 680 वाहनों चालकों के चालान किए गए हैं। स्मार्ट सिटी और पुलिस के सीसीटीवी कैमरों से यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पिछले दिनों शिकायत मिली थी कि जब सब सो जाते हैं तो शहर में युवा रात के अंधेरे में बाइकों से फर्राटा भरते हैं। तेज रफ्तार इन बाइकों से चालकों और अन्य लोगों की जान को भी खतरा बना हुआ है। ऐसे में विभिन्न जगहों पर सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोल रूम के माध्यम से एक्टिवेट किया गया। छह दिनों से विभिन्न जगहों पर निगरानी की जा रही थी।

इस दरम्यान 680 बाइकों और अन्य वाहनों के ओवरस्पीड में चालान किए गए। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों में एक तेज रफ्तार भी है। वर्ष 2023 में अब तक 101 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इनमें 43 लोगों की मृत्यु हुई है। जबकि, इन हादसों में 101 लोग घायल हुए हैं। इनमें से आधे से ज्यादा हादसे ओवर स्पीड के कारण हुए हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें