फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंजरे में कैद हुई मादा गुलदार, राजाजी भेजी

Sun, 22 Mar 2015 06:19 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कीर्तिनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर गढ़वाल की माणिकनाथ रेंज के सेमा (डांग) गांव में एक मादा गुलदार पिंजरे में फंस गई।
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारी गुलदार को छोड़ने के लिए राजाजी नेशनल पार्क ले गए। बता दें कि सेमा गांव में लंबे समय से गुलदार आतंक का कारण बना हुआ है।

गुलदार स्कूल जा रहे बच्चों को दौड़ाने के साथ ही एक व्यक्ति पर हमला भी कर चुका है। इसके अलावा गुलदार दिनदहाडे़ खेतों में काम कर रहे लोगों को डरा रहा है। इस वजह से ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने की मांग की।

वन क्षेत्राधिकारी केएस रावत ने बताया कि पिंजरा लगाने के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी गई थी। अनुमति मिलने के बाद सात मार्च को गांव में पिंजरा लगा दिया गया था।
विज्ञापन


गुलदार को ललचाने के लिए पिंजरे में कुत्ता बांधा गया, लेकिन गुलदार पिंजरे में नहीं फंसा। रविवार सुबह पांच बजे सूचना मिली कि पिंजरे में एक गुलदार फंसा हुआ है जिसपर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम पिंजरे को रेंज कार्यालय डांगचौरा ले आई। यहां से दोपहर बाद पिंजरे में कैद गुलदार को राजाजी नेशनल पार्क भेज दिया गया। रेंजर रावत ने बताया कि पकड़ी गई मादा गुलदार की उम्र लगभग साढे़ तीन साल होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें