फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तेल क्षेत्र के उपकरण बनाने वाली फर्मों पर जीएसटी का शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
-सात टीमों ने की जांच, मौके पर 3.40 करोड़ जमा कराए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। तेल क्षेत्र के उपकरण बनाने वाली सेलाकुई की फर्म और उसकी सहयोगी फर्मों पर राज्य कर विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान फर्मों ने मौके पर ही 3.40 करोड़ रुपये का टैक्स जमा कराया।

राज्य कर आयुक्त सोनिका के निर्देश पर अपर आयुक्त डीएस नबियाल और संयुक्त आयुक्त अजय सिंह ने यह कार्रवाई की। तेल फर्मों ने इनपुट टैक्स क्रेडिट का अनुचित लाभ लेने के लिए माल के बिना वास्तविक परिवहन के बिल और ई-वे बिल बनाए। हैरानी की बात है कि एक ही परिसर में मौजूद अपनी सहयोगी फर्मों के साथ फर्जी रूप से माल का परिवहन घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्स चोरी करने वाली फर्म व उसकी सहयोगी फर्मों की जांच पड़ताल के लिए सात जीएसटी टीमें गठित की गई थीं। सभी जगहों पर सर्वेक्षण किया गया। मौके पर ही गलती स्वीकार करते हुए फर्म व उसकी सहयोगी फर्मों ने 3.40 करोड़ रुपये नगद जमा कराए। जांच अधिकारियों ने महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। जांच दल में शामिल उपायुक्त सुरेश कुमार ने बताया कि सभी दस्तावेज का विश्लेषण किया जा रहा है। इसी हिसाब से वसूली की जाएगी। टीम में विजय कुमार, टीआर चन्याल, अलीशा बिष्ट, असद, बीएस जंगपांगी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें